बेलतरा

बेलतरा तहसील का वर्चुअल शुभारंभ…जिले का 11 वां तहसील बना बेलतरा, सीएम ने दी सौगात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए जिले की नयी तहसील बेलतरा का शुभारंभ किया। इसे मिलाकर जिले में अब 11 तहसील हो गये हैं। उप तहसील बेलतरा को उन्नत कर पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने पर ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

उन्हें अब लम्बी दूरी तय कर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बिलासपुर जाना नहीं पड़ेगा। बेलतरा तहसील में बेलतरा एवं नगोई राजस्व निरीक्षक मण्डल के 17 पटवारी हलके के 42 गांव सम्मिलित हैं। तहसील का रकबा लगभग 19 हजार हेक्टेयर एव आबादी 88 हजार से ज्यादा है। नयी तहसील के प्रभारी तहसीलदार के तौर पर राहुल शर्मा की पदस्थापना की गई है।

उल्लेखनीय है कि गत चार बरस में बिलासपुर जिले में राज्य सरकार की प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की नीति के फलस्वरूप छह नई तहसीलें बनाई गई हैं। इनमें बेलतरा सहित बेलगहना, रतनपुर, बोदरी, सीपत एवं सकरी तहसील शामिल हैं। कलेक्टर सौरभ कुमार जिला कार्यालय के एनआईसी केन्द्र से जुड़कर शुभारंभ समारोह में शामिल हुए।

बेलतरा में आयोजित शुभारंभ समारोह में योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, जनपद सदस्य अनिश धीवर, सरपंच ईश्वरी कौशिक सहित एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, नये तहसीलदार राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...