रतनपुर

नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश के बाद अधिकारी निकले कार्रवाई में, ठेले खोमचे सहित ऐसे सभी ठिकानों को किया जा रहा प्रतिबंधित

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने की मंशा से पूरे प्रदेश के नगरीय क्षेत्रो में स्थित सभी मॉल, चौपाटी, बाजार एवं अन्य स्थलों जहां चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तु के विक्रय के लिए अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं, उन्हें आगामी आदेश तक बंद रखे जाने के निर्देश जारी किए गए है, जिसका पालन कराने अधिकारी भी सक्रिय हो गए है,

गुरुवार को आदेश जारी होते ही रतनपुर क्षेत्र के सभी ऐसे स्थलों पर पहुँचकर अधिकारियों ने कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए लोगो से अपील की और बताए गए एहतियात पर अमल करने कहा गया, इस दौरान अस्थाई संस्थानों को प्रतिबंधित भी किया गया और निर्देश की जानकारी उन्हें दी गई, जहाँ उन्हें अपने साथ ही दूसरों को संक्रमण से कैसे बचना है यह बताया गया।

रतनपुर पालिका की सीएमओ मधुलिका सिंह ने अमले के साथ नगर का भ्रमण कर यह कार्रवाई जारी की जहाँ यह सुनिश्चित किया गया कि शासन के निर्देशों का पालन किया जाए।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला