रायपुर

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस विधायक का कटा टिकट…भर दिया पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन, अब पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

रमेश राजपूत

रायपुर – टिकट कटने से नाराज कांग्रेस के विधायक ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ ही नामांकन भर दिया, इसी घटनाक्रम के बाद अब पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने बागियों के खिलाफ अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। अंतागढ़ से बागी बनकर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायक अनूप नाग को पार्टी ने बाहर कर दिया है।

कांग्रेस ने अनूप नाग को पार्टी विरोधी गतिविधि व अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनूप नाग को निष्कासन आदेश जारी कर दिया है। 6 वर्षों के लिए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...