अवर्गीकृत

खेत में मिले अधजली लाश के टुकड़े , कुत्तों ने खा डाला मृत शरीर का अधिकांश हिस्सा

मस्तूरी क्षेत्र में सनसनी

ठा.उदय सिंह

इंसानियत की भी उस वक्त रूह कांप उठी होगी जब लोगों ने देखा की एक आदम जात की लाश सरेराह कुत्ते नोच कर खा रहे हैं। पहले तो लोगों को लगा कि कुत्ते किसी मरे हुए जानवर के साथ ऐसा वहशी पना कर रहे हैं ,लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि वह लाश किसी जानवर की ना होकर इंसान की है। इससे हंगामा मच गया। मस्तूरी से पेंड्री (शिवरीनारायण) जाने वाले मुख्य मार्ग सड़क से करीब 200 मीटर भीतर एक खेत में किसी व्यक्ति की जली हुई लाश मौजूद थी।

लाश का अवलोकन करने पर अंदाजा लग रहा है कि लाश 2 से 3 दिन पुरानी हो सकती है ,वहीं मृत व्यक्ति की संभावित उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। हालांकि मृतक के शरीर का बड़ा हिस्सा कुत्ते या अन्य जानवर नोच कर चट कर चुके हैं, लेकिन अभी शरीर के कई अंग ऐसे बचे हैं जिनसे मृतक की शिनाख्त मुमकिन हो सकती है ।पेंड्री के पास मिले मृत व्यक्ति के अवशेष को देखकर यह लग रहा है कि किसी ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने लाश को जलाने की कोशिश की है ।फिर भी जो हिस्से पहचाने जा सकते हैं उसमें पैर के पंजे से लेकर घुटने तक का हिस्सा मौजूद है। मृतक ने वुडलैंड का ब्रांडेड बेल्ट पहना हुआ है और ग्रे कलर की जींस पहने हुए हैं। पास ही एक गॉगल भी मिला है। मटमैले रंग का अधजला गमछा भी मौजूद है ।कुछ अंतर्वस्त्रों के टुकड़े भी आसपास बरामद हुए हैं। मृतक के मोज़े भी सही सलामत है। जिसमें स्पोर्ट्स कंपनी का नाम अंकित है ।जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि या तो व्यक्ति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने सुनसान इलाके में लाकर उसे जलाया गया होगा या फिर मृतक स्थानीय भी हो सकता है । दोनों संभावनाओं पर पुलिस जांच कर रही है, साथ ही आसपास के थानों को यह सूचना भी भेज दी गई है कि वे गुमशुदा मामलों कि इत्तला भेज ।आसपास के लोगों से भी उन व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है जो पिछले कुछ दिनों से लापता है ।फिलहाल तो पुलिस के सामने लाश की शिनाख्त ही बड़ी चुनौती है, जिसे पार पाने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि आखिर ऐसे जघन्य वारदात को किसने और क्यों और किसके साथ अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...