बिलासपुर

एसबीआई एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार…बैटरी चोरी करने घुसा था अंदर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात एसबीआई एटीएम में चोरी की नियत से घुसने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मालूम हो पूर्व में ईएसआई कंपनी के सुपरवाइजर अरुण कुमार लारिया ने उसलापुर आईडीबीआई बैंक के बगल में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम के बैक रूम का दरवाजा टूटा हुआ होने के साथ वहा चोरी के प्रयास होने की शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी जांच स्थानीय पुलिस कर ही रही थी। तभी 4 अक्टूबर को पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा देर रात एक संदेही को हिरासत में लिया था।

जिससे पूछताछ के दौरान एरमसाही निवासी देवेन्द्र कुमार खांडेकर ने एटीएम के अंदर घुसकर बैटरी चोरी करने के लिये एटीएम का दरवाजा तोड़ना स्वीकार किया। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो एच एफ क्रमांक सी जी 28 एम 2881 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया है। वही आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना उ.नि. सागर पाठक, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, पवन सिंह ठाकुर एवं मालिक राम की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा