सीपत

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने ग्रामीण पर किया रॉड से हमला…. आरोपी वाहन लेकर हुआ फरार

उदय सिंह

सीपत– चोरी ऊपर से सीनाजोरी की तर्ज पर ग्राम मटियारी के ग्रामीण के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जहा ट्रक ड्राइवर ने पहले तो रोड में बैठे गाय के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया वही इसका विरोध करने वाले युवक पर जानलेवा हमला कर वहा से फरार हो गया। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी मटियारी निवासी केशव शिकारी ने सीपत थाने में दर्ज कराई है। जहां प्रार्थी ने बताया कि 29.04.2024 को रात्रि करीबन 23.30 बजें एक ट्रक जिसका नंबर सीजी 10 ए 7442 का चालक लापरवाही पूर्वक बिलासपुर तरफ से चलाते हुये मटियारी पहलवान घर के पास मेन रोड पर एक गाय को एक्सीडेंट कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी ने ट्रक को रुकवाकर इस घटना का विरोध जताया। जिससे अक्रोशित ट्रक ड्राइवर ने रॉड से युवक पर हमला कर वहां से फरार हो गया। जिससे प्रार्थी के सिर एवं दाहिने हाथ , पीठ, बाये पैर मे चोट लगी है। इधर मामले में सीपत पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...