गौरेला पेंड्रा मरवाही

खड़े कंटेनर में पीछे से भिड़ी बाइक, बाइक सवार तीन लोगो की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत,

भुवनेश्वर बंजारे

जीपीएम-बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कोटमी चौकी इलाके में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीनों बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक पसान के रहने वाले थे। हादसा कोटमी से पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित राधा स्वामी पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात करीब 9 बजे की है। बाइक सवार तीन युवक पसान से पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे पर कंटेनर यूपी-82 टी-5586 खड़ी थी।

तेज रफ्तार बाइक कंटेनर के पीछे इतनी तेजी से टकराई की उसमें सवार तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मरने वालों में बसंत प्रजापति पिता महेश प्रजापति (20), शुभम मानिकपुरी पिता बलदाऊ मानिकपुरी (20) और तीसरा युवक सूरज प्रजापति (20) है। तीनों युवकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हुई।

हादसे की सूचना के बाद घटना स्थल पर पेंड्रा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और कोटमी चौकी प्रभारी चंदन सिंह पहुंचे। एंबुलेंस के जरिए तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...