रतनपुर

अवैध शराब बेचने और परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 15 लीटर शराब जब्त

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि सांधीपारा में दीपक केवंट नामक व्यक्ति अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना रतनपुर के द्वारा मौका तस्दीक कार्यवाही पर रवाना हुवें जंहा सांधीपारा में दीपक केवंट नामक व्यक्ति के घर पर रेड कार्यवाही करने पर घर में एक सफेद व पीले रंग के प्लास्टिक जेरिकेन में लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब पाया गया,इसी प्रकार दिनांक 08.11.2022 को ही थाना रतनपुर क्षेत्र में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल में शराब लेकर रतनपुर की ओर जा रहा हैं

कि सूचना पर तुलजा भवानी मंदिर करैहापारा रतनपुर के संदेही मोटर सायकल को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 गोविंद प्रसाद गुप्ता उम्र 38 साल निवासी गांधीनगर रतनपुर बताया व मोटर सायकल की तलाशी ली गई जो मोटर सायकल के डिक्की में कुल 5.750 लीटर देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब होना पाया गया उक्त दोनों प्रकरण के आरोपियों को मौके पर शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में कागजात पेश करने हेतु नोटिश दिया गया जो शराब रखने व परिवहन करने के संबंध में कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी 1.दीपक केंवट पिता अंजनी केवंट उम्र 24 साल साकिन सांधीपारा थाना रतनपुर के कब्जे से

10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं आरोपी 2.मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व0 गोविंद प्रसाद गुप्ता उम्र 38 साल साकिन गांधीनगर रतनपुर से कुल 5.750 लीटर देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैशन प्रो को जप्त कर लिया गया और आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,