बिलासपुर

लॉक डाउन रियायत:- अब बिलासपुर जिले में भी होम डिलीवरी, स्ट्रीट वेंडर्स फल, सब्जी, अंडा और किराना सामान की कर सकेंगे बिक्री…जिला प्रशासन ने तय की समय अवधि

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में 26 अप्रैल तक कंटेंटमेंट ज़ोन बनाकर लॉक डाउन किया गया है, जिसके तहत अब जिला कलेक्टर ने लोगों की आवश्यकताओ के मद्देनजर थोड़ी रियायत दी है, जिसमें सभी प्रकार की मण्डियों तथा थोक / फुटकर ग्रॉसरी दुकानें बंद रहेंगी किन्तु प्रातः 07:00 बजे से अपरान्हः 12:00 बजे तक फल , सब्जी , अण्डा एवं किराना सामग्री / ग्रॉसरी की होम डिलिवरी केवल स्ट्रीट वेण्डर्स / ठेले वालों / पिक अप / मिनी ट्रक / अन्य उपयुक्त छोटे वाहन के माध्यम से की जा सकेगी । इस हेतु प्रयुक्त वाहन पर बैनर या बड़ा स्टिकर प्रदर्शित करना होगा । आम जनता हेतु दुकान खोले विना किराना दुकानों के आसपास के क्षेत्र में दुकानदार द्वारा स्वयं या डिलीवरी बॉय के माध्यम से उपरोक्त समयावधि में होम डिलीवरी की जा सकेगी । उपरोक्तानुसार होम डिलीवरी के दौरान मास्क धारण करना एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा । किसी दुकान में / होम डिलिवरी के दौरान भीड़ – भाड़ होने पर एपिडेमिक एक्ट 1897 के अधीन चालान / अर्थदण्ड अधिरोपित करने के साथ – साथ दुकान को 30 दिवस हेतु सील किया जावेगा । संबंधित नगरीय / ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी उनके क्षेत्र में स्थित प्रोविजन स्टोर / किराना दुकानों से सम्पर्क हेतु उनके मोबाईल नम्बर / पोर्टल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्य से प्रसारित करेंगे । उपरोक्त निर्देशों के उल्लंघन की दशा में दुकान को सील करने / ठेले को जप्त करने / अर्थदण्ड या चालान की कार्यवाही की जावेगी । 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार... कोटा - बेलगहना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे...4 लोगों की दर्दनाक मौत, एक हादसे में ट्रेलर घाटी ... केंद्रीय जेल के किचन में कैदी ने हंसिया से रेत लिया अपना गला...हालत गंभीर, सिम्स में चल रहा उपचार, मस्तूरी: ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपति...मां सहित 6 माह की बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत, मचा हड़... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: फर्जी दस्तावेज से 4 लाख की सहायता हड़पी...महिला समेत अन्य पर FIR दर्ज पचपेड़ी:- तालाब में गिरा अनियंत्रित ट्रैक्टर... इंजन में दबकर ड्राइवर की मौत, 2 मजदूर घायल, VIDEO बिलासपुर: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट, मारपीट कर सिर पर हथियार से वार.. कार समेत ल... बिलासपुर: जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द...आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त, सीपत: दीपक की लौ से दर्दनाक हादसा....पास रखी ज्वलनशील सामग्री में भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी... दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड...36.50 लाख रुपये सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भरोसे का किया कत्ल,