छत्तीसगढ़

बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख, उप मंत्री मंडल के सदस्य रविन्द्र चौबे ने कहा किया जा रहा विचार, आवश्यकता होने पर 15 फरवरी के बाद भी की जाएगी खरीदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी प्रक्रिया का जायज़ा लेने बिलासपुर दौरे पर पहुँचे उप मंत्री मंडल सदस्य रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, प्रेम साय सिंह टेकाम ने अधिकारियों की बैठक ली और व्यवस्था का जायजा लिया, जहाँ जिले से प्राप्त आंकड़ो पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर करते हुए, बेहतर व्यवस्था होने की बात कही, इस दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में 85 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें अब तक 55 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

शेष 30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी है, जिसके लिए 15 फरवरी तक का समय निर्धारित है, अगर निर्धारित समय तक धान की खरीदी नही होने की संभावना बनती है तो इसके लिए विचार किया जा चुका है और किसानों की पूरी फसल बिना किसी लिमिट के 15 फरवरी के बाद भी खरीदी की जाएगी, मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप किसानों को किसी भी तरह से परेशान होने नही दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...