मस्तूरी

सर्व आदिवासी समाज ने आरक्षण कटौती के विरोध में किया चक्काजाम….जिले के हाईवे हुई आर्थिक नाकेबंदी

जुगनू तंबोली

बिलासपुर/ रतनपुर/मस्तूरी – अनुसूचित जनजाति आरक्षण कोटे में कटौती का मामला मेंं अब सर्व आदिवासी समाज द्वारा आंदोलन की राह पकड़ी गई है,

जिसमें मंगलवार को आर्थिक नाकेबंदी कर चक्काजाम किया गया, जिले के रतनपुर और मस्तूरी हाइवे में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया गया और मांगे रखी गई।

सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर आवागमन को पूरी तरह रोक दिया गया है। जहाँ 32 प्रतिशत आरक्षण, पदोन्नति में भी आरक्षण, आत्मानंद स्कूल में आरक्षण, पेशा कानून लागू करने जैसी मांगे रखी गई है।

गौरतलब है कि बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को राज्य में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद अब 2011 की स्थिति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था बन गई है, इसके अनुसार एसटी आरक्षण वर्तमान में 32 प्रतिशत था जो अब 12 प्रतिशत घट कर 20 प्रतिशत हो गया है।

ओबीसी 14 प्रतिशत और एससी का आरक्षण 13 से बढ़कर 16 प्रतिशत हो गया है, इसके बाद से ही प्रदेश में लगातार आदिवासी समुदाय आंदोलित है सरकार से आरक्षण कटौती का विरोध कर रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,