मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभा के बोहारडीह में धान खरीदी उपकेंद्र तत्काल खोलने हेतु कलेक्टर बिलासपुर ने दिया आदेश! डॉ जायसी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर बिलासपुर से मिले

उदय सिंह

मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र गोंडाडीह से अलग कर ग्राम बोहारडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने हेतु ग्राम बोहारडीह,केवटाडिह, भुतहा के किसानों के मांग पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार से मुलाकात कर मांग रखी गई, बिलासपुर कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बोहारडीह में नवीन धान उपार्जन केंद्र हेतु विभागीय प्रस्ताव मंगा कर 24.2950 हेक्टेयर भूमि के रकबे का धान बोहारडीह में खरीदी हेतु नया केंद्र खोलने हेतु शासन को प्रस्तावित किया गया है ।

तदुपरांत टेलीफोन के माध्यम से पहले ही डॉ. जायसी द्वारा कलेक्टर बिलासपुर से बात कर तत्काल उप केंद्र खोलने हेतु बात करने पर पहले ही खाद्य शाखा बिलासपुर के खाद्य अधिकारी को निर्देश दे दिया गया है,

कलेक्टर महोदय के अवगत कराने पर संबंधित क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल डॉ. जायसी के नेतृत्व में कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार का गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया!

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर : माँ के दशगात्र में पसरा मातम… तालाब में डूबने से बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का... VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से दहशत… वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू…भरारी जंगल से पकड़क... पानी भरने के विवाद में खूनी संघर्ष... युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर तीन मासूम बच्चों संग महिला लापता...तीन दिनों से नहीं लगा सुराग, परिजनों में बढ़ी चिंता VIDEO:- पचपेड़ी क्षेत्र में भालू की दस्तक से हड़कंप, सुबह टहलने निकले लोगों में मची अफरा-तफरी, वन वि... बुलेट सवार बदमाशों का आतंक खत्म... लूट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बिस्तर में सो रहे 10 वर्षीय मासूम को जहरीले करैत ने काटा... इलाज के दौरान हुई मौत, घर में पसरा मातम बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार...दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क... छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर