छत्तीसगढ़बिलासपुर

पाकिस्तान को खुश करने वाले घोषणा पत्र से कांग्रेस हासिल करेगी सत्ता, बिलासपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी मोदी के पूरे परिवार को बताया भ्रष्ट और बैंक का पैसा हड़पने वाला

प्रदेश पर पचास हजार करोड़ रुपए का कर्जा था लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके बावजूद उन्होंने केवल 60 दिनों में ही 12 हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्जा ले लिया है खैर चुनाव है तो सियासी आरोप प्रत्यारोप तो दोनों ओर से लगेंगे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

एक तरफ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पाकिस्तान और देशद्रोहियों को खुश करने वाला घोषणा पत्र मंगलवार को जारी किया तो वही उसी वक्त बिलासपुर में कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी को यह चेतावनी देते नजर आए कि वे उन्हें देशभक्ति का पाठ न पढ़ाएं और ना ही देशभक्ति का सर्टिफिकेट दे। कांग्रेसी चुनावी घोषणा पत्र में यह साफ हो गया कि कांग्रेस एक खास वर्ग को खुश करना चाहती है। कश्मीर को लेकर भी कांग्रेसी घोषणा पत्र भारतीय विचारधारा के उलट नजर आ रही हो लेकिन इसी घोषणा पत्र के जरिये कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का मंसूबा संजो रही है कांग्रेस ने शायद यह तय कर लिया है कि उन्हें मुस्लिम और गैर हिंदू वोट पर ही फोकस करना है, इसलिए एक तरफ जहां राहुल गांधी केरल में मुस्लिम बाहुल्य सीट से चुनाव लड़ने का फैसला कर चुके हैं तो वहीं कांग्रेसी घोषणापत्र में भी देशद्रोह कानून को समाप्त करने से लेकर कश्मीर में भी धारा 370 न हटाने , सेना को वहां से हटाने जैसे कई देश विरोधियों को खुश करने वाली घोषणाएं शामिल है । लेकिन हैरानी इस बात की है कि मंगलवार के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में इन बातों का कोई भी जिक्र तक यहाँ नहीं हुआ।

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने मंगलवार को अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके को खास बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कई दिग्गज कांग्रेसी इस दिन बिलासपुर में मौजूद रहे ।नामांकन रैली निकलने से पहले लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। तेज गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं को की भीड़ जुटाने में कांग्रेस ने कामयाबी हासिल की। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन से अगर तुलना की जाए तो यह संख्या करीब दुगनी से भी अधिक थी। इस मोर्चे पर तो कांग्रेस कामयाब नजर आई, लेकिन मंच पर नेताओं के बोलने के लिए बहुत अधिक कुछ था नहीं। लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है लेकिन अधिकांश वक्ताओं ने प्रदेश में की गई कार्यों का ही लेखा जोखा पेश किया। कांग्रेसी नेताओं के भाषण से यही लगा कि प्रदेश में कांग्रेस , लोकसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर लड़ रही है । क्योंकि वक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री क्यों बनाया जाए इस पर कुछ खास नहीं कहा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहीं चौकीदार चोर ,15 लाख जैसे आरोपों को ही दोहराते नजर आए । मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष के बहाने डॉ रमन सिंह पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने प्रदेश का खजाना खाली कर दिया है लेकिन मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पचास हजार करोड़ रुपये का कर्जा छोड़ा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्यों उन्होंने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू नहीं की। काला धन वापस क्यों नहीं लाया। 15 लाख रुपए सब के खाते में जमा क्यों नहीं किए ।उन्होंने कहा हम तो सवाल करेंगे । अपने भाषण में यहां भी कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने पुलवामा के शहीदों को चुनावी मुद्दा बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत का संविधान खतरे में है।
यहां स्थानीय नेताओं के अलावा कैबिनेट के मंत्रियों शिव डहरिया रविंद्र चौबे टीएस सिंह देव बाबा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने खुद को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे 23 साल का सूखा समाप्त करते हुए इस बार जरूर जीत दर्ज कराएंगे।

एक तरफ जहां पंडाल में तेज गर्मी नजर आई तो वही मंच पर भी काफी गरमा गरमी दिखी। कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बार-बार टारगेट बनाया। कई निराधार आरोप भी इस दौरान लगाए गए।

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को पप्पू कहने से पर खासा आपत्ति दर्ज कराते हैं लेकिन मंच से देश के प्रधानमंत्री को बार-बार चौकीदार चोर कहा गया। यह आरोप भी लगाया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के चुनाव से पहले सभी के खातों में 15 लाख रुपए जमा करने की बात कही थी जबकि सच्चाई यही है कि चुनौती के बाद भी कोई भी आज तक ऐसा कोई वीडियो पेश नहीं कर पाया। दरअसल प्रधानमंत्री इसे एक उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत करते थे कि अगर काला धन वापस आ गया तो पूरी रकम इतनी होगी कि सब के खाते में 15 लाख रुपये जमा हो जाए। यहां यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री अपने रिश्तेदारों को करोड़ों रुपए का घोटाला करने दे रहे हैं। और इसके लिए उन्होंने नीरव मोदी,ललित मोदी, मेहुल चोकसी विजय माल्या जैसे नामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिश्तेदार बताया जबकि सभी जानते हैं कि मोदी का इनसे दूर दूर तक कोई नाता नहीं है और मोदी के सभी रिश्तेदार बेहद मामूली जिंदगी बिताते हैं ।कांग्रेसी नेताओं ने यह तो जरूर कहा कि प्रदेश पर पचास हजार करोड़ रुपए का कर्जा था लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके बावजूद उन्होंने केवल 60 दिनों में ही 12 हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्जा ले लिया है।
खैर चुनाव है तो सियासी आरोप प्रत्यारोप तो दोनों ओर से लगेंगे। ऐसा ही कुछ इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भी नजर आया। समय की कमी की वजह से सभी वक्ताओं को अपनी बात संक्षिप्त में रखनी पड़ी । इसके बाद नामांकन रैली हरदेव लाला मंदिर के पास से निकली जिसमें दूर-दूर से पहुंचे कार्यकर्ताओं का उत्साह उफान मारता नजर आया। बिलासपुर के अलावा मुंगेली जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ इस नामांकन रैली में शामिल हुए। नामांकन दोपहर 3:00 बजे तक करना था जबकि सभा ही 2:45 बजे तक चलती रही इसलिए नामांकन रैली को छोड़कर ही मुख्यमंत्री, प्रत्याशी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां एक बार फिर नामांकन पत्र जमा करने के बाद वापस रैली में शामिल हुए

error: Content is protected !!
Letest
डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली बिलासपुर: लावारिस टाटा मिनी ट्रक से 40 किलो गांजा बरामद....गुप्त चेम्बर से की जा रही थी तस्करी दुकान के सामने से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी... पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मस्तूरी क्षेत्र से वाहन ब... मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क...