बिलासपुर

अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना साइबर ठगी का शिकार, हद से पार हो रही शातिर ठगों की होशियारी…लगातार बना रहे शिकार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सायबर ठगी के बढ़ते मामले अब आम जनता के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। अब तो शातिर ठगो के जाल में साफ्ट वेयर इंजिनियर भी फंस कर शिकार बन रहे है। ऐसा ही ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां साफ्ट वेयर इंजिनियर ने व्हाट्सएप पर आए मैसेज से दिगभ्रमित होकर 68 हजार 988 रूपए गवाए है। जिसकी लिखित शिकायत बजरंग चौक, बंधवापारा निवासी दिव्यांक सिंह राजपूत ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रार्थी के नंबर पर 6389736217 से कॉल आया जिसमे शातिर ठग ने अपने आप को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रैडिट कार्ड से बेनिफिट दिलाने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा।

जिसके माध्यम से जब प्रार्थी ने ऐप इंस्टॉल किया तो कुछ ही समय में प्रार्थी के एक्सिस बैंक क्रेडिट से पहली बार में 49999 और दूसरी बार में 18999 रूपए निकल चुके थे। पैसे कटने के बाद प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट