बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है छत्तीसगढ़िया ओलंपिक – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

जुगनू तंबोली

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलो को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन गिल्ली डंडा एवं बांटी के खेल का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों एवं एक नगर निगम के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागि सम्मिलित हुए।

इस आयोजन के विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण करने मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा पहुंचे।

उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है और ऐसे आयोजन से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिला है जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का एक सराहनीय प्रयास है।

इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र शास्त्री, सहायक संचालक खेल विभाग ए.एक्का,प्रशिक्षक सुशील मिश्रा,स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीडा अधिकारी प्रभात गुप्ते,खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर,उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...