मस्तूरी

बंद पड़ी फैक्ट्री में अज्ञात चोरों का धावा…लाखों का सामान चोरी, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा में स्थित तुली के रिसर्च एंड ब्रीडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फैक्ट्री में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी रौनक तुली के रिसर्च एंड ब्रीडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्राम लिमतरा में स्थित है जहाँ वर्ष 2007 में कार्य संचालन शुरू किया गया था और जो वर्ष 2014 में बंद हो गया था, जहाँ चौकीदार की तैनाती की गई थी लेकिन वह भी 3 -4 महीने पहले काम छोड़ चुका है। बीते दिनों व्यवसायी ने बिलासपुर हेमू नगर निवासी अपने रिश्तेदार मोती लाल थारवानी को उक्त फैक्ट्री जाकर देखने के लिए कहा जहाँ जाने पर उसे फैक्ट्री के गेट का ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखने पर पता चला कि ज्यादातर सामान फैक्ट्री में नही है

जिसकी जानकारी व्यवसायी से लेने पर पता चला की (1) जनलेटर 01 नग,(2) ट्रासफार्म 01 नग, (3) GI पाईप 20 नग (4) पावर फैक्टर 01 नग (5) आलमारी 2 नग (6) केबल तार 40 मीटर (7) लोहे का पाईप 10 नग (8) MCB पावर 40 नग (9) लोहे का गेट 20 नग (10) बैड 1 नग (11) सेंटैक्स पानी टंकी 2 नग (12) वाहन 407 का पुराना टायर 4 नग सभी सामान लगभग 08-10 वर्ष पुराना था जो अनुमानित लाखों की संपत्ति है, मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...