बिलासपुर

लालच देकर बुजुर्ग महिला को 2 ठगों ने लगाया चूना, झांसा देकर ले गए मंगलसूत्र….सिटी कोतवाली पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तिफरा मन्नाडोल की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मंगलीन बाई देवांगन 21 नंवबर को सिम्स हॉस्पिटल आई थी, जहाँ गेट के पास 2 युवक अपनी पहचान पुरानी होने का झांसा देकर बात करने लगे और बुजुर्ग महिला के नाम पर बिटकुली में जमीन होने की जानकारी दी, जो महिला के नाम पर है लेकिन कागजी दस्तावेज तैयार नही है, कागजी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने पर 8 लाख मिलने का झांसा बुजुर्ग महिला को दिया गया और अपने साथ रजिस्ट्री ऑफिस लेकर चले गए जहाँ दस्तावेज बनवाने किसी मैडम को 5 हजार रुपए देने की बात कही जिन्होंने बुजुर्ग महिला से पैसे मांगे लेकिन महिला के पास उतने पैसे नही थे, तब उन्होंने महिला से उनका मंगलसूत्र जो 1.5 तोले का था उसे खर्चा लगेगा कहकर लेकर चले गए। थोड़ी देर बाद महिला को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ, जिसने सिटी कोतवाली पहुँचकर इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार