बिलासपुर

सरस्वती पार्क में जूते के डिब्बे में मिला नवजात का शव…तारबाहर पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर क्षेत्र के विनोबा नगर स्थित साईं दरबार के सामने सरस्वती पार्क में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 23 जनवरी 2025 की सुबह करीब 9:30 बजे, एक नवजात विकसित शिशु का शव जूते के डिब्बे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर निवासी हिमांशु यादव के घर में काम करने वाला रोहित खान जब शौच के लिए पास के एक प्लॉट में गया, तो उसने वहां पड़े जूते के डिब्बे में नवजात का शव देखा। इस घटना की सूचना तुरंत हिमांशु यादव को दी गई, जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में नवजात की प्राकृतिक मृत्यु होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 94-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटना स्थल का नक्शा, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों को संकलित कर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
"खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और...