छत्तीसगढ़

मिशन अमृत के लिए व्यापार विहार क्षेत्र में खुदाई शुरू, असुविधा को ध्यान में रखकर रात में हो रही खुदाई

शाहरवासियो ने सीवरेज कार्य की वजह से तकरीबन दस साल तक धूल और खस्ताहाल सडको की समस्या झेली है। ऐसे में एक बार फिर वही स्थिति बन रही है जिससे शाहवासियो में आक्रोश है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सीवरेज के बाद एक बार फिर से शहर की सडको को खोदने का कार्य शुरू हो गया है। अमृत मिशन योजना के तहत शहर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लेकिन पाइप लाइन को व्यवस्थित ढंग से डालने के लिए सडको को अव्यवस्थित ढंग से खोदा जा रहा है जिसके कारण आवाजाही में लोगो को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

हर साल शहर में गिरते जलस्तर को देखते हुए यह जरूरी हो गया था कि शासकीय स्तर पर जमीन के नीचे से पानी का दोहन बंद हो। वही पिछले वर्ष तो शहर में यह स्थिति बन गई थी कि बारिश सही समय पर नही आती तो निगम पानी की सप्लाई शहर में नही कर पाता। यह समस्या हर साल की बन गई है। जिसे देखते हुए निगम ने शासन के पास बांध के माध्यम से पानी पीने का पानी लाने का प्रस्ताव भेजा। योजना पर विचार विमर्श होने के बाद शासन ने नगर निगम बिलासपुर को खूंटाघाट से शहर को पानी देने की योजना पर स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसके बाद से तकरीबन तीन सौ करोड़ रुपये के अमृत मिशन को मंजूरी प्रदान की गई। लेकिन प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने की वजह से योजना को शुरू नही किया जा सका था। परंतु चुनाव सम्पन्न होने के बाद शहर में योजना को लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत सडको को खोदकर उसमें पाइप बिछाया जा रहा है।लेकिन सडको की अव्यवस्थित खोदाई की वजह से फिर से शाहवासियो को सीवरेज जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय मे अमृत मिशन का कार्य व्यापार विहार और सरकंडा परिक्षेत्र की सडको पर चल रहा है। लेकिन दोनों ही क्षेत्रो की सडको की खुदाई और पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढे को सही ढंग से पाटा नही जा रहा है। जिससे आवाजाही में लोगो को समस्या हो रही है। ऐसे में महापौर किशोर राय से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अमृत मिशन की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को कहा गया है। वही वे स्वम् कार्य स्थल में पहुचकर कार्य का जायजा लेंगे।

गौरतलब है कि शाहवासियो ने सीवरेज कार्य की वजह से तकरीबन दस साल तक धूल और खस्ताहाल सडको की समस्या झेली है। ऐसे में एक बार फिर वही स्थिति बन रही है जिससे शाहवासियो में आक्रोश है लिहाज़ा निगम के जनप्रतिनिधि भी जनता की आवाज़ को समझ रहे है जिसके मद्देनज़र वे कार्य की सही मोनिटरिंग कराकर व्यवस्थित ढंग से कार्य कराने की बात कह रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...