बिलासपुर

बैंक में फिक्स डिपॉजिट राशि का नेटबैंकिंग के जरिये अवैध आहरण….9 लाख की हुई धोखाधड़ी, पीड़िता पहुँची थाने

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई के कलेक्टोरेट शाखा में सेविंग एकाउंट में की गई फिक्स डिपॉजिट राशि में अज्ञात आरोपियों ने नेटबैंकिंग के माध्यम सेंध लगाते हुए 9 लाख रुपए से अधिक राशि निकाल ली है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार तिलकनगर निवासी प्रार्थिया कुसुम पवार का बैंक एकाउंट नेहरू चौक के पास एसबीआई के कलेक्टोरेट शाखा में है जहाँ से अज्ञात शातिर आरोपियों ने नेटबैंकिंग और एटीएम के माध्यम 9 लाख रूपए आहरण कर लिए। जब प्रार्थिया को बच्चों की फीस जमा करने पैसों की जरूरत थी तब वह बैंक पहुँची जहाँ उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई, जिन्हें बैंक से पता चला कि फिक्स डिपॉजिट की राशि 9 लाख में से 3 लाख 34 से अधिक राशि एटीएम के जरिये और शेष राशि नेटबैंकिंग युनो के माध्यम निकाली गई है।

प्रार्थिया ने यह भी बताया कि उनके जिस बैंक एकाउंट से पैसे निकाले गए है उस एकाउंट में जो मोबाइल नंबर लिंक था वह उनकी बेटी का था, जिसकी मृत्यु 21.02.2020 को हो गई थी, जिसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया था और वह नंबर भी सेवा में नही है, जिसकी वजह से ही उन्हें कोई मैसेज नही मिल पाया। प्रार्थिया ने मामले की लिखित शिकायत सिविल लाइन थाने में दी है जिसमें उन्होंने 9 लाख से अधिक रुपयों की धोखाधड़ी किये जाने की जानकारी दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार