बिलासपुर

शराब के नशे में कार चला रहे ड्राइवर ने बंजारी घाटी में पलटा दी कार, हेमू नगर के युवक की ले ली जान

डेस्कबिलासपुर से 50 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल बंजारी घाट के खतरनाक मोड़ पर सड़क हादसा हो गया। जिसमें हेमू नगर निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ,वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । यह दुर्घटना चालक के शराब के नशे में धुत होने की वजह से हुई । बिलासपुर से कुछ युवक स्कॉर्पियो कार में सवार होकर पेंड्रा घूमने जा रहे थे। कार का चालक शराब के नशे में धुत था। बंजारी घाट पहुंचने पर वह कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार घाटी में उतरती चली गई।कार के पलट जाने से इस हादसे में हेमू नगर, बिलासपुर निवासी अनिल कैथवास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके अन्य 6 साथी बुरी तरह घायल हो गए हैं। सूचना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को इलाज के लिए पेंड्रा अस्पताल ले जाया गया ।घायलों का इलाज फिलहाल सिम्स, पेंड्रा और गौरेला में किया जा रहा है। हाल ही में मोटर व्हीकल एक्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है, जिसका सोशल मीडिया पर खूब उपहास उड़ाया जा रहा है। शराब पीकर गाड़ी चलाना क्यों खतरनाक अपराध माना गया है, शायद इस हादसे के बाद उन लोगों की समझ में आ जाए जिन्होंने सोशल मीडिया पर नए मोटर व्हीकल एक्ट को हास परिहास का विषय बना कर रख दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...