बिलासपुर

जॉगिंग के लिए निकले युवक से चाकू की नोक पर लूट करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार… मोबाइल और चाकू बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्वाली नाला रोड में सुबह जॉगिंग के लिए निकले युवक के साथ 2 अज्ञात आरोपियों ने चाकू दिखाकर लूट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने प्रार्थी से फोन पे के माध्यम पैसे भी ट्रांसफर कराए और फरार हो गए थे। घटना में रिपोर्ट दर्ज कराते ही पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई थी जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि अनुसार मूलतः उदयपुर निवासी सुमित कुमार शाक्य बिलासपुर के कश्यप कालोनी में किराए पर रहता है जो सुबह जॉगिंग के लिए 5 बजे पुलिस ग्राउंड गया था जहाँ से वापस लौटते वक्त 6 बजे के करीब ज्वाली नाला रोड में 2 आरोपियों ने फोन करने फोन मांगा जब उसने मना कर दिया तो चाकू निकालकर मारपीट करने लगे और उसका मोबाइल लूट लिए, फिर उसके फोन पे अकाउंट से 2000 रुपए में भी ट्रांसफर करा लिए जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। मामले में पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने दोनो अज्ञात के खिलाफ धारा 394-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी, प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की पता तलाश की गई आरोपियो को 24 घण्टे के अंदर खपरगंज स्कूल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर मोबाईल लूट करना स्वीकार किए। आरोपी आसिफ कुरैशी पिता शेख स्माईल उम्र 21 वर्ष निवासी खपरगंज हुसैनी इमाम बाडा के कब्जे से लूट की गई रियल-मी मोबाईल कीमती 10000 रूपये तथा आरोपी जाकिर अली से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विशेष योगदानः- निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उनि चंदन सिंह मरकाम, प्र.आर विजय शर्मा, आर. समर बहादुर, रंजीत खरे।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,