बिलासपुर

बिलासपुर: कार सवार युवक पर बाइक सवार 2 युवकों ने किया पथराव…मामूली विवाद पर जमकर की गई मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गाड़ी मोड़ने के कारण उपजे विवाद के बाद बाइक सवार युवकों द्वारा कार चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। जहा कार सवार युवक को गंभीर चोट आई है। मामले में टिकरापारा निवासी तरनजीत सिंह नोत्रा ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने अज्ञात युवको के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर घटना के बारे में प्रार्थी तरनजीत सिंह नोत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात करीब 11.30 बजे वह अपनी कार  से अपने मामा बल्लू सिंह और गुरूदीप सिंह नागरा को छोड कर वापस हेमु नगर शादी में जाने के लिए अपने कार को वापस मोड रहा था। कि उसी समय मन्नु चौक वाली रोड से मोटर सायकल में सवार दो अज्ञात लोग अपने मोटर सायकल को काफी तेज गति से शिव टॉकीज चौक के तरफ जा रहे थे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

जहां कार और बाइक में टक्कर होते होती बची। जिससे खफा युवकों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जहां प्रार्थी और युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। फिर दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बाइक सवार युवकों ने कार और प्रार्थी पर ईट से हमला कर दिया। कुछ मिनट चली इस घटना में प्रार्थी को गंभीर चोटे आई है। वही आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। इधर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी की पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...