बिलासपुर

भाई का बदला लेने पहुँचे आरोपी ने पीट पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट…पैरोल में छूटकर जेल से बाहर आया था आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे है। आए दिन यहा लूट,हत्या और बलात्कार के मामले सामने आ रहे है बीते दिनों लालखदान में हुए गोलीकांड में आरोपियों ने बिल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वही एक बार फिर ज्वेलर्स शो रूम में लूटकांड ने सभी को दहला दिया, इस घटना को बीते अभी कुछ घंटे ही हुए थे, कि एक युवक के मर्डर से न्यायधानी में सनसनी मच गयी। बात दें पैरोल पर बाहर आये एक आरोपी ने युवक को इतना मारा कि कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गयी। आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में जेल में बंद था। जो पिछले दिनों पैरोल पर जेल से बाहर आया था। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के एक आरोपी अमित मरकाम का भाई व मृतक रविदास मानिकपूरी आस पास ठेला लगाते थे और रविवार को अमित के भाई का मृतक रवि से विवाद हुआ था, इस विवाद में उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया था,जिसके बाद सरकण्डा थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। भाई से हुई मारपीट से गुस्साए युवक ने बदला लेने की ठानी और और तैश में अमित मरकाम अपने 4,5 साथियों को ले कर युवक के पास पहुँचा और हाथ मुक्कों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिस वजह से उसने रिपोर्ट दर्ज नही करवाई और अपने बीवी बच्चो के साथ अपने ससुराल भरारी पहुँच कर सो गया,और जिसकी रात में अचानक तकलीफ बढ़ गई जिससे वो जाग गया और घबराहट बेचैनी के बाद उसने दम तोड़ दिया।

हॉस्पिटल से गिरफ्तार हुए आरोपी

हत्या का एक आरोपी ईश्वर सारथी आदतन बदमाश हैं जो हत्या के एक अन्य मामले में जेल में था और पैरोल पर छूट कर आया हैं। दोनों आरोपी सिम्स के पास गए थे जहा मृतक की मारपीट से घायल हत्या के मुख्य आरोपी अमित का भाई भर्ती था, जहाँ से पुलिस ने ईश्वर व अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...