छत्तीसगढ़बिलासपुर

विश्व आटिज्म दिवस के अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में संगोष्ठी

अभिभावकों में जागरूकता, शीघ्र हस्तक्षेप एवं प्रशिक्षण के द्वारा आटिज्म से ग्रसित बच्चों के संपूर्ण पुनर्वास के लिये सामाजिक रूप से उत्साहवर्धन किया जाना चाहिये

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विश्व आटिज्म दिवस के अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर में डाॅ0मधुलिका सिंह ठाकुर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें बिलासपुर की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में डाॅ0 बी.आर.होतचंदानी, भेषज विशेषज्ञ ने उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी को आटिज्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आटिज्म एक अवस्था है जो जन्म से पाया जाता हैं और इस रोग से पीड़ित बच्चों का विकास तुलनात्मक रूप से धीरे होता है। डाॅ0बी.आर.नंदा अस्पताल अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आटिज्म एक मानसिक बीमारी है जिसके लक्षण बचपन से ही नजर आने लगते हैं। यह जन्म से लेकर 03 वर्ष की आयु तक विकसित होने वाला रोग है। ऐसे बच्चे समाज में घुलने मिलने में समय लेते हैं। इसी संदर्भ में डाॅ.आशुतोष तिवारी मनोरोग विशेषज्ञ ने बताया कि आटिज्म के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन ऐसा माना जाता है केन्द्रीय नब्स सिस्टम को नुकसान पहुंचने के कारण होता है।

कई बार गर्भावस्था में सही खान-पान ना होने के कारण भी आटिज्म का खतरा हो सकता है। डाॅ0बी.के.बनर्जी मनोरोग विशेषज्ञ ने आटिज्म के मुख्य लक्षणों के बारे में बताया। आटिज्म के तीन प्रमुख लक्षण होते हैं। पहला सामाजिक संवाद में कमी दूसरा सही तरीके से संचार ना कर पाना या शाब्दिक व अशाब्दिक संचार में कमी और तीसरा एक ही काम को बार-बार करना।
कार्यक्रम के अन्त में डाॅ0मधुलिका सिंह ठाकुर संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें बिलासपुर ने अपने संबोधन में कहा कि कार्ययोजना बनाकर अभिभावकों में जागरूकता, शीघ्र हस्तक्षेप एवं प्रशिक्षण के द्वारा आटिज्म से ग्रसित बच्चों के संपूर्ण पुनर्वास के लिये सामाजिक रूप से उत्साहवर्धन किया जाना चाहिये।
कार्यक्रम का संचालन नीरज शुक्ला क्लीनिकल सायकोलाजिस्ट ने किया। अंत में डाॅ0 जे.पी.आर्या, आरएमओ के द्वारा सभी उपस्थिति अधिकारी, कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...