जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा: ट्रांसफार्मर से कॉपर पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…गिरोह के रूप में कर रहे थे चोरी,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से कॉपर मेटल पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पवन कुमार सिदार 42 वर्ष निवासी पथरी पारा कोरबा हाल मुकाम लछनपुर जांजगीर और अर्जुन सिंह कंवर 40 वर्ष निवासी कोरवापारा चांपा शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से ट्रांसफार्मर में लगे 09 नग कॉपर मेटल कांटेक्ट पार्ट्स एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 11 BC 3536 जब्त किया है। दोनों के खिलाफ धारा 303(2), 3(5) BNS, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 एवं लोक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला उस समय सामने आया जब भूपेंद्र साहू, सहायक यंत्री, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अगस्त को घटोली चौक चांपा के ट्रांसफार्मर से लाइन बंद होने की सूचना मिली। जांच में पाया गया कि डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स के कॉपर पार्ट्स गायब हैं। इसी तरह थाना चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में 18 ट्रांसफार्मरों से कॉपर पार्ट्स चोरी होने की पुष्टि हुई।

इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने विशेष टीम गठित की। थाना प्रभारी जे.पी. गुप्ता की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की।
इस कार्रवाई में एएसआई बाबूलाल दिवाकर, महिला प्रधान आर. पुष्पलता साहू, आरक्षक कैलाश यादव, राजेश कश्यप, आकाश कलीसिया और भूपेंद्र गोस्वामी की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...