बिलासपुर

महिला के ऊपर ईट से ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार…सरकंडा पुलिस की कारवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – महिला के साथ सरेराह मारपीट करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में बीच बचाव करने आए युवक पर भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अनिल फर्नीचर दुकान साईंस कालेज से रपटा जाने वाले रास्ते में जबड़ापारा निवासी राजीव सोनी एक महिला के साथ बीच सड़क में मारपीट कर रहा था। जिसे प्रार्थी अविनाश पात्रे ने बीच बचाव की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसपर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश ध्रुव, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, विवेक राय, गौरी शंकर निर्मलकर, सुनील कोरी एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत...