तखतपुर

दुकान के बाहर खड़ी ट्रैक्टर को अज्ञात चोर ने किया पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना,पुलिस जुटी जांच में

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- वार्ड नंबर 4 महामाया गेट के सामने नदीम अंसारी, अंसारी खाद भंडार के नाम से दुकान संचालित करता है रात में सोनालिका ट्रैक्टर को ड्राइवर दुकान के पास खड़ा कर चला गया था।

आज सुबह मुकीम अंसारी का भतीजा दुकान खोलने आया तो देखा कि बाहर खड़ी ट्रैक्टर नहीं थी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा तो पाया कि रात में लगभग 2:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपड़ा बांधकर ट्रैक्टर के पास आता है और ट्रैक्टर को चालू कर ले जाता है।

नगर में सड़क पर खड़ी वाहन का इस तरह चोरी होना यह पहली घटना है। सभी अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर छोड़ कर चले जाते हैं आज की घटना नगर के उन लोगों के लिए सबक है जो सड़क किनारे खड़ी कर निश्चिंत होकर सो जाते हैं।

विदित हो कि ट्रैक्टर मालिक मुकीम अंसारी नगरपालिका तखतपुर के सभापति और पार्षद हैं कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें मदरसा बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है मुकीम अंसारी चोरी की जानकारी आरक्षी केंद्र में दिए हैं।वही पुलिस मौके पर पहुँच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले,