गौरेला पेंड्रा मरवाही

अंधेरे में बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराया बाइक चालक…गंभीर चोट लगने से हुई मौत,

रमेश राजपूत

मरवाही – बीच सड़क में बिना संकेतक के खड़ी ट्रक की वजह से एक बाइक चालक हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई है। अंधेरे में खड़ी ट्रक बाइक चालक को नजर नही आई और यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बेचू सिंह मार्को और उसके जीजा चेतन सिंह उइके ग्राम धनौरा बडकाटोला से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने अलग अलग मोटर सायकल से ग्राम भलवाही गए थे, जहाँ से वापस लौटते समय ग्राम बरौर के बेरियर के पास बीच सड़क पर खड़ी ट्रक क्रमांक CG 04 MQ 0828 से मृतक चेतन सिंह उइके बाइक क्रमांक CG 10 ER 0713 से जा टकराया, जहाँ अंधेरे की वजह से ट्रक नजर नही आ रहा था और यह हादसा हो गया, साथ ही पीछे अलग बाइक में आ रहे मृतक के साले ने घायल चेतन को हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मामले में ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से एक जान चली गई है जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक क्रं CG 04 MQ 0828 का चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...