पचपेड़ी

VIDEO:चोरों का आतंक एटीएम में चोरी की कोशिश उसी रात दूसरी जगह कपड़ा दुकान से हजारों की चोरी का मामला…पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

(SGN)पचपेड़ी – शहरीय इलाकों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चोरी के मामले बढ़ने लगे है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडीमेट और एसबीआई एटीएम में चोरी का आया है। जहा एटीएम में चोरों को सफलता नहीं मिली है।

जबकि रेडीमेट दूकान से 40 हजार रुपए पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला पचपेड़ी एसबीआई एटीएम का आया है।

जहां तीन चोरों ने एटीएम पर धावा बोला। घंटो के मशक्कत के बाद भी वह एटीएम से पैसे नहीं निकाल सके। अपने मंसूबों पर असफलता हाथ लगने के बाद वह मौके से फरार हो गए। इन चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। वही घटना के चंद घंटों में ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है इसी तरह दूसरा मामला वही जोंधरा स्थित काजल रेडीमेट स्टोर का है।

जहां बीती रात 3 बजे के आसपास अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 40 हजार रूपये पर अपना हाथ साफ कर दिया। जिसकी जानकारी सुबह दुकान संचालक भानु प्रताप पटवा को लगी।

जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,