छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने तेज किया प्रचार अभियान, अरुण कलेक्ट्रेट, तो अटल रेलवे क्षेत्र के दफ्तरों में पहुंचे वोट मांगने

असल में कांग्रेस ने बड़ी उम्मीद के साथ मंगलवार को जो घोषणा पत्र जारी किया उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है ।सोशल मीडिया पर तो उस घोषणापत्र का ऐसा पोस्टमार्टम हुआ कि लोग विरोध में तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

नामांकन प्रक्रिया के साथ ही अब चुनाव प्रचार अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है । बिलासपुर में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच होती नजर आ रही है। अगर जोगी कांग्रेस अपना उम्मीदवार बिलासपुर से उतारती तो मुमकिन था कि यहां मुकाबला कुछ हद तक त्रिकोणीय होता, लेकिन मुकाबले में बसपा का प्रत्याशी होने से यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है ।यही वजह है कि नामांकन प्रक्रिया के साथ ही दोनों उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण साव बुधवार को कलेक्ट्रेट, कंपोजिट बिल्डिंग और इसी क्षेत्र में मौजूद कार्यालयों में पहुंचे और शासकीय कर्मचारियों से मिलकर अपने लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच है। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में साबित कर दिया है कि वह देशद्रोहियों के साथ है ।कश्मीर और सेना को लेकर भी उनकी घोषणाएं पूरे देश में आलोचना का विषय बन रही है ,इसलिए देश की तरक्की चाहने वाले सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहते हैं और इसी वजह से बिलासपुर में भी चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा जा रहा है और मतदाताओं का भारी समर्थन मिलने का दावा उन्होंने किया। इधर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव बुधवार को रेलवे क्षेत्र पहुंचे ,जहां उन्होंने रेलवे क्षेत्र स्थित कार्यालयों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से बिलासपुर में हवाई सुविधा का सपना दिखा रही है। अटल श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पर भी तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें वैचारिक धरातल पर आना चाहिए। देखा यही जा रहा है कि अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस की योजनाओं के नाम पर उनके पास कहने को न्याय योजना के अलावा कुछ खास नहीं है। असल में कांग्रेस ने बड़ी उम्मीद के साथ मंगलवार को जो घोषणा पत्र जारी किया उसकी हर तरफ आलोचना हो रही है ।सोशल मीडिया पर तो उस घोषणापत्र का ऐसा पोस्टमार्टम हुआ कि लोग विरोध में तरह-तरह के कमेंट करने लगे हैं। इससे कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जवाब देना मुश्किल होता जा रहा है। शायद यही वजह है कि प्रत्याशी चुनावी घोषणा पत्र, राहुल गांधी के बारे में ना बात कर भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ में जारी योजना का ही जिक्र अधिक कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बर्ड फ्लू के खतरे के चलते कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन 7 दिनों के लिए बंद...रखी जायेगी विशेष निगरानी बर्ड फ्लू अपडेट: प्रशासन ने कराया 22 हजार से अधिक पक्षियों का नष्टीकरण, जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 106 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला...नए महिला थाने में भी हुई पो... मासूम की निर्मम हत्या: पिता ने डेढ़ वर्षीय बेटे को ईंट से मारकर उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद बनी व... बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार