रायगढ़

पॉइंटर लगाकर जमी थी जुए की महफ़िल… लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 10 जुआरियों को, कब्जे से 1 लाख 80 हजार से अधिक नगद जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही के क्रम में बीती रात सुश्री होटल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान के भीतर जुआ की सूचना पर साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की जहाँ 10 जुआरियो को पकड़ा गया है। मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल के पुराना बस स्टैंड के आसपास जुआ की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा पूर्व में रेड कार्यवाही किया गया था । जुआरियों द्वारा जुआ फड के बाहर पुलिस के आने की सूचना देने प्वाइंटर लगाकर रखने से जुआरियों को पुलिस के जुआ रेड की पहले सूचना मिल जाती और वे भाग जाते थे । कल रात सुश्री होटल के पीछे एक निर्माणाधीन मकान में जुआ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन पर साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी के नेतृत्व में साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम जुआ रेड के लिए तैयार किया गया । जुआ रेड के पहले गस्त दौरान डीएसपी अमन लखीसरानी ने फड की रैकी की और साइबर सेल को सूचना दी। इसके बाद जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा गया । मौके पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा गया, जिनके पास से ₹1,80,570 नगद, 10 मोबाइल, एक बिछाना (प्लास्टिक बोरी) की जब्ती की गई है । जुआ खेल रहे जुआरीयो में (1) रविंद्र अरोड़ा पिता जगदीश अरोड़ा 42 साल सोनार पारा रायगढ़ (2) रौनक अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल 32 साल कालिंदी कुंज रायगढ़ (3) मोहम्मद शहजादा पिता मोहम्मद खादीम 35 साल राजा पारा रायगढ़ (4) अजहरुद्दीन अली पिता मोहम्मद हामिद 26 साल मौधापारा जूटमिल (5) विनय अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल 48 साल सांगीतराई जूटमिल (6) प्रशांत मिश्रा पिता सुखदेव मिश्र 22 साल निवासी गोपालपुर (7) मोहम्मद अंसारी पिता मोहम्मद मुख्तार 51 साल चांदमारी रायगढ़ (8) राजेश अग्रवाल पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल 50 साल एमजी रोड रायगढ़ (9) रत्थू प्रसाद जायसवाल पिता स्वर्गीय खगेश्वर प्रसाद उम्र 45 साल निवासी कबीर चौक जूटमिल रायगढ़ (10) दयाराम अग्रवाल पिता स्वर्गीय रामकुमार अग्रवाल 65 वर्ष सेवा कुंज रायगढ़ को पकड़ा गया है, सभी पर थाना जूटमिल में धारा 5 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में प्रशिक्षु डीएसपी अमन लखीसरानी, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ साइबर सेल तथा जूटमिल पुलिस की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार