बिलासपुर

साप्ताहिक बाज़ार में पर्स चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा शातिरों को…रकम बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला टोना के साप्ताहिक बाज़ार में बीती शाम तीन शातिर चोरों द्वारा सब्जी खरीदने पहुँचे ग्रामीण छोटेलाल प्रजापति के पर्स पर हाथ साफ कर दिया गया, जिसमें नगदी 8600 रुपए रखे थे, जैसे ही चोरों ने ग्रामीण का पर्स चोरी किया उसका अहसास पीड़ित को हुआ और उसने चोर चोर की आवाज लगाई, इतने में बाज़ार में मौजूद ग्रामीणों ने चोरो को धरदबोचा और उसकी खातिरदारी भी कर दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मामले में पुलिस ने चरहाभाठा अचानकपुर निवासी सोनू ड़ेढहे पिता सुनील ड़ेढहे 20 वर्ष, हरीश रजक पिता संतोष रजक 21 वर्ष और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है और उनके निशानदेही पर नगदी रकम को भी बरामद कर लिया गया है। मामले में धारा 379, 34 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...