मस्तूरी

ट्रक ने बाइक सवार युवक को लिया चपेट में मौके पर हुई दर्दनाक मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के मस्तूरी यूको बैंक के पास बिलासपुर तरफ से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को सामने से ठोकर मार कुचल दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुँच जाँच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9,30 बजे के आसपास मस्तूरी बस स्टैंड नहर पार के आगे यूको बैंक के पास बिलासपुर तरफ से आ रही ट्रक CG 12 AC 4090 ने बाइक क्र CG10 BK 9053 के चालक को सामने से ठोकर मार दिया जिससे बाइक चालक सुभम यादव पिता अशोक यादव वार्ड 15 मस्तूरी निवासी की ट्रक की ठोकर लगने के बाद ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिससे सुभम यादव की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही घटनाकरित ट्रक घटनाकर मौके से फरार हो गया एवं आगे मस्तूरी थाना में ट्रक सहित अपने आपको थाने में सरेंडर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई हैं।वही लाश को मौके से अभी तक नही उठाया जा सका है।परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव को उठाने नही दे रहे थे।

एवं अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर विरोध पर्दशन कर रहे थे। वही मौके पर पहुँची मस्तूरी थाना प्रभारी नुपुर उपाध्याय ने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाइश दी एवं शासन से निर्धारित तत्काल राशि के रूप में 25 हजार प्रदान की गई जिसके बाद 1 घंटे तक चले चक्काजाम को समाप्त किया गया ।

वही पुलिस मृतक की शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़...