बिल्हा

बिलासपुर: शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी की घटना…चुलमाटी में डीजे के शोर के बीच बेरहमी से एक युवक की हत्या, खुशियां बदली मातम में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में 28 नवंबर की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शादी समारोह में नाचते-नाचते शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। बादल निषाद की शादी कार्यक्रम के दौरान बज रहे चुलमाटी के डीजे के साथ गांव के दर्जनों युवक नाच रहे थे। शाम करीब 7.30 बजे भीम पटेल के घर के पास माहौल जश्न से भरा हुआ था, लेकिन कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार और खून की छींटों ने जश्न को मातम में बदल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुश यादव भी अपने दोस्तों के साथ नाच रहा था। नाचते समय उसका हाथ संदीप निषाद से टकरा गया, जिसके बाद संदीप ने गाली-गलौच करते हुए कुश को थप्पड़ मार दिया। मामला बढ़ते-बढ़ते इतना गर्म हो गया कि ओम पटेल और गोल्ठा निषाद भी संदीप का पक्ष लेते हुए कुश पर टूट पड़े। तभी बरतोरी के सूरज यादव और अर्जुन यादव भी वहां आ गए और विवाद और बढ़ गया। कुश यादव पर एक साथ पांचों आरोपियों ने हमला कर दिया। संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और सभी ने हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच-बचाव करने पहुंचे, पर यह कोशिश उन्हें भारी पड़ गई।

आरोप है कि पांचों ने एक राय होकर बड़कू यादव को भी मौत के इरादे से पीटना शुरू कर दिया।इसी बीच अर्जुन यादव ने अपने पास रखा चाकू निकाला और बड़कू यादव के बाएं सीने के पास, माथे और आंख के नीचे लगातार तीन वार कर दिए। कुछ ही सेकंड में बड़कू जमीन पर गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए। मौके पर मौजूद अन्य लोगो ने उन्हें तुरंत वाहन में बैठाकर बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर प्रार्थी कुश के सिर में भी गिराकर गला दबाने से चोट आई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की रिपोर्ट पर थाना बिल्हा पुलिस ने संदीप निषाद, रामप्रसाद उर्फ गोल्ठा निषाद, ओम पटेल, अर्जुन यादव और सूरज यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट की गंभीर धाराओं 103(1)-BNS, 115(2)-BNS, 191(2)-BNS, 191(3)-BNS, 296-BNS और 351(3)-BNSके तहत मामला दर्ज कर लिया है। शादी समारोह का जश्न एक ही पल में मौत की सिसकारी में बदल गया, गांव में मातम पसरा है और आरोपी फरार बताये जा रहे हैं जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...