रतनपुर

माँ महामाया मंदिर परिसर में सियान जतन क्लीनिक के तहत शिविर का आयोजन, बुजुर्गों का हुआ निःशुल्क जांच एवं उपचार….

जुगनू तंबोली

रतनपुर – माँ महामाया मंदिर प्रबंधन के प्रयास से मंदिर परिसर में ही आयुष विभाग द्वारा सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया गया, जहाँ 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का निःशुल्क उपचार, जांच, परामर्श और दवाइयों का वितरण किया गया। आयुष विभाग बिलासपुर द्वारा बुजुर्गों के लिये शासन की योजना “सियान जतन क्लीनिक” के अंतर्गत यह शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह मौजूद रहे,

उनके द्वारा भगवान धन्वंतरि के छाया चित्र में दिप प्रज्वलित कर शिविर की शुरूआत गई। जहाँ रतनपुर सहित आसपास के बुजुर्ग बड़ी संख्या में शिविर में पहुच कर अपना उपचार कराये। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों का नि:शुल्क जांच व इलाज किया गया

एवं निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। शिविर में नेत्र रोग,वात व्याधि हड्डी रोग विशेषज्ञ,आयुर्वेद मेडिसीन व योगा विशेषज्ञ, पंचकर्म से भाप व अभ्यंग आदि उपचार किया गया साथ ही काढ़ा भी वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,