बिलासपुर

महंगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे बाइक की चोरी, दो नाबालिग को 5 बाइक के साथ सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- महंगे शौक और नशे की लत को पूरा करने सरकंडा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना अंजाम देने वाले नाबालिग लड़को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो अपचारी बालक के कब्जे से 5 बाइक बरामद की है। इस मामले में सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा निवासी राजकुमार सूर्यवंशी ,खमतराई निवासी राजू यादव और बिल्डिंग मुरुम खदान अशोक नगर निवासी मोहम्मद राजाद खान ने अपनी बाइक को बीते दिनों सरकंडा थाना क्षेत्र से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग राजकिशोर नगर लिंगियाडीह में चोरी का मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिसपर सरकंडा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां दो अपचारी बालक मिले।

जिनके पास रखे बाइक की दस्तावेज की मांग की गई तो पहले आरोपी पुलिस को गोलमोल जवाब देने लगे। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अलग अलग जगहों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। इसमें पुलिस को पूर्व में सरकंडा थाने में बाइक चोरी के दर्ज मामलो में से बजाज प्लेटिना सीजी 10 एई 1559,एक काला लाल रंग का हिरो एच एफ डिलक्स सीजी 10 ए. एफ. 3798 जिसका ,एक काला रंग का बजाज पल्सर सीजी 10 ई.जी. 2204, बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक काला रंग हिरो एच एफ डिलक्स मोटर सायकल सहित एक लाल काला रंग का एचएफ हिरो डिलक्स मिली है। उक्त मामले में दोनो अपचारी बालको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार, पचपेड़ी:- बीड़ी नहीं दी तो भड़के युवक, छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और बेल्ट, बीच-बचाव करने पहुंचे दोस्त... पटाखा फोड़ने को लेकर गनियारी में बवाल, महिला के बेटे को पत्थर से मारा, कार का शीशा तोड़ा, दूसरे पक्ष... शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, पार्षद समेत दो की संदिग्ध मौत....चार लोग बैठे थे साथ, बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी रतनपुर:- अतिक्रमण हटाने के बाद विवाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला उजागर, पहचान छिपाकर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने के आरोप में दो... मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स...