गरियाबंद छत्तीसगढ़

तेंदुए को पानी में कीटनाशक पिलाकर पहले किया शिकार, फिर खाल निकालकर बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक….3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जंगल में वन्य जीवों का शिकार अब भी बेखौफ होकर किया जा रहा है, ऐसे ही एक मामले को पकड़ने में गरियाबंद पुलिस को सफलता मिली है,क्षेत्र के ग्राम बारूला पैरी नदी पुल का है। जिला गरियाबंद के उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब, गांजा, हीरा तथा बहुमुल्य जीव जन्तुओं के तस्करी पर रोक लगाने तथा वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश किये थे साथ ही साथ क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग हेतु स्पेशल टीम को भी भ्रमण करने के निर्देश दिये थे।

इसी कड़ी में 11.04.2023 को सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं स्पेशल टीम के द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अवैध रूप से संरक्षित वन्य जीव तेन्दुआ के खाल को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते हुए बारूला पैरी नदी के पार घुम रहे हैं । उक्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर तीनों संदेहियों से नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम महेत्तर राम ठाकुर, धनसिंग नेताम, लेखराम साहू बताये जिसके बाद मौके पर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताये कि महेत्तर राम ठाकुर ने तेन्दुआ को खेत में किटनाशक जहर देकर मारना तथा अन्य साथी धनसिंग नेताम व लेखराम साहू के साथ मिलकर खाल को निकालकर नमक डालकर सुखाना, दांत, नाखुन, मुंछ व अस्थिपंजर को जलाकर नष्ट करने की बात बताये

तथा खाल को एक सफेद बोरी में मोड़कर धनसिंग नेताम और लेखराम साहू के साथ पैरी नदी बारूला पुल नीचे छुपाकर रखने की जानकारी दिये । गवाहों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आरोपियों के पेश करने पर मौके पर ही एक नग तेन्दुआ का खाल, एक नग लोहे का टंगिया तथा एक नग लोहे की छुरी को जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 9, 39 ( 2 ) ( 3 ), 49 (ए), 49 (बी), 50, 51 भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972, धारा 3 लोक सम्पत्ती का नुकासानी का निवारण अधिनियम 1984 तथा धारा 120-बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा