बिलासपुर

लालखदान में फिर गोलीकांड, गोली मारकर युवक की हत्या….क्षेत्र में सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शहर से लगे लालखदान चौक में एक युवक ने खुलेआम गोली चला दी जिससे बिल्लू श्रीवास की मौत हॉस्पिटल पहुँचने से पहले हो गई, मिली जानकारी के अनुसार लालखदान निवासी बिल्लू उर्फ सुनील श्रीवास आज शाम जब वह अपने घर के पास ही बैठा था उसी दौरान संजय पांडे नामक युवक अचानक वहां पहुंचा और बंदूक निकाल कर उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी, जो सीधे बिल्लू को लगी, जिसे आनन फानन में अपोलो अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही बिल्लू की सांसें थम गई और उसकी मौत हो गई,

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही बिल्लू श्रीवास ने संजय पांडे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था जिसके चलते संजय उससे रंजिश रखा हुआ था वही आज शाम वह मुलाकात करने के नाम से पहुंचकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया वही जब इस वारदात की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। देर शाम हुई इस गोलीकांड की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वही परिजनों में शोक व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...