बिलासपुर

वन विभाग पर भारी पड़ रहा राजस्व विभाग, कानन एसडीओ बंधक मामले में अब राजस्व विभाग आया बचाव में…

रमेश राजपूत

बिलासपुर- वन विभाग के एसडीओ को बंधक बनाकर जबरिया कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने राजस्व अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी, वही अब इस मामले में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन विभाग को घेरते हुए एसडीओ को दोषी ठहराया है। मामले में बुधवार को राजस्व विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ ने ज्ञापन

सौंपकर अपना पक्ष सामने रखते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल पिछले दिनों एसडीएम के परिवार को कानन पेंडारी में वीआईपी ट्रीटमेंट नही मिलने से नाराज अधिकारी ने कानन अधीक्षक एवं एसडीओ विवेक चौरसिया के खिलाफ सकरी थाने में नायब तहसीलदार अभिषेक राठौर के माध्यम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस प्रकरण में वन विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ से पहले ही राजस्व विभाग के अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए अपना ज्ञापन सौंपा था,

वही अब इस मामले में राजस्व विभाग ने भी अपना पक्ष रखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई को विशेष कर्तव्य बताया है, जिसके पीछे पंचायत चुनाव आचार संहिता को कारण बताया है। दोनों ही विभागों के ओर से मामले में ज्ञापन और आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजस्व विभाग वन विभाग पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

फ़िलहाल दोनों ही विभागों की ओर से अपना अपना पक्ष सामने रखा गया है और ज्ञापन के माध्यम यह शिकायत सीएम तक कि गई है, अब देखना होगा कि इस प्रकरण में समझौता होता है या फिर किस विभाग को मुँह की खानी पड़ती हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा...CCTV से पकड़ाए 5 शातिर, बैंक तोड़ने के औजार और बाइक जब्... कोटा:- सल्का डेम के पास दिनदहाड़े झपटमारी, रेलवे टिकट कलेक्शन की राशि लूटकर फरार हुए दो नकाबपोश छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 2027 में 1 अप्रैल से शुरू होगा शिक्षा सत्र...शासन ने किया गया बदलाव, ईएमआई की राशि में 4.60 लाख रुपये के कथित गबन का मामला... होम फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर समेत दो ... पुरानी रंजिश में दो पड़ोसी परिवारों के बीच खूनी झड़प...कई लोग हुए घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफ... छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 64 निरीक्षकों का तबादला.. नक्सल क्षेत्रों से मैदानी जिलों और मैदानी... प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर बनेंगें इंस्पेक्टर... विभाग ने जारी की योग्यता सूची, महिला आयोग के हस्तक्षेप से रानी सिंह एनडीपीएस केस में नया मोड़… एएसपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश, बेलगहना वन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पुल के नीचे मिला भालू का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका, जांच... कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज