गरियाबंद छत्तीसगढ़

दर्शन के लिए जतमई पहुँची महिला को बस ने कुचला… 6 माह के बेटे के साथ महिला की हुई दर्दनाक मौत,

रमेश राजपूत

गरियाबंद :- जिले में भीषण हादसा हुआ है। इस घटना में 5 माह के बेटे के साथ माँ की मौत हो गई है। दरअसल जिले के जतमई धाम के दर्शन करने आई महिलाओं को बस ने रौंद दिया है। इस हादसे में मां और उसके 6 माह के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई कोहका से साहू समाज के तरफ से एक दिवसीय सद्भावना यात्रा में समाज की झनिक साहू, अंजनी बाई साहू, कुसुम उर्फ जीतु साहू, प्रतिमा साहू, लीना साहू, धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू एवं अन्य समाज की महिलाओ के साथ जतमई धाम दर्शन के लिए आये थे।

जतमई धाम पार्किंग स्थल पहूंचकर दोपहर करीबन 4.00 बजें समाज की महिलाये पार्किंग स्थल में नास्ता पानी कर रहे थे।

जहाँ धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू भी अपने 06 माह के बच्चे को पार्किंग स्थल पर बैठकर दूध पीला रही थी तभी नवीन सुपर डिलक्स ट्रेवल्स बस क्रमांक सीजी 07 ई 0814 के चालक द्वारा अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए वाहन को पीछे करते समय दूध पीला रही धनेश्वरी उर्फ सुमन को ठोकर मारकर रौंद दिया जिससे धनेश्वरी उर्फ सुमन साहू की मौके पर ही मौत हो गई है

वही 6 माह के दुधमुंहे ने भी उपचार के लिए ले जाते समय कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने नवीन सुपर डिलक्स ट्रेवल्स बस क्रमांक सीजी 07 ई 0814 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...