बिलासपुर

उधार में समान न देने पर आरोपियों ने पान ठेले को किया आग के हवाले…पीड़ित की जीवन भर की कमाई हुई राख

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में असामाजिक तत्वों का जमकर बोल बाला है या यू कहे स्थानीय पुलिस का इनको मानो डर भय ही ख़त्म हो गया है। एक ऐसा ही मामला तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड के पास देखने को मिला जहां उधारी समान नही देने पर दो युवकों ने ठेले को ही आग के हवाले कर दिया। जिसकी शिकायत निराला नगर निवासी आशीष कछुवाहा ने तारबाहर थाने में दर्ज कराया है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुराना बस स्टैंड ताज होटल के सामने महाकाल स्मोकिंग टी स्टाल के नाम से ठेला है। जहां शनिवार को संतू तिवारी और निखिल कश्यप प्रार्थी के ठेले पहुंचे जहां उन्होंने उधारी कोल्ड्रींक और सिगरेट की मांग करने लगे। जिन्हें मना करने पर संतू तिवारी ठेला के काउंटर में लगा कांच को मुक्का से मारकर तोड दिया । जिससे घबराकर प्रार्थी ने अपना दुकान बंद कर घर चले गया।

इसी बीच रात करीब 11.30 बजे दोनो आरोपियों ने उसके ठेले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। जब तक प्रार्थी मौके पर पहुंचा तब तक उसका ठेला पूरी तरह जल चुका है। जिसमे रखे करीब 73 हजार 966 रूपए का समान जलकर खाक हो गए। इधर मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने यह तो साफ कर दिया है कि अब शहर के अपराधियो में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है तभी तो वो स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे घटना को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला