बिलासपुर

अवैध महुआ शराब बिक्री जोरो पर, रोजाना पकड़े जा रहे मामले….फिर भी नही लग पा रही रोक

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले में लॉक डाउन के दौरान अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने के मामलों की बाढ़ सी आ गई है, रोजाना सभी थाना क्षेत्रों में विशेषकर ग्रामीण अंचलों एक दो मामले पकड़े जा रहे है, बावजूद इसके लोग अपनी करतूतों से बाज नही आ रहे है और नए ठिकानों से अवैध महुआ शराब की बिक्री शुरू हो जा रही है। एक बार फिर चकरभाठा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम डढहा में दबिश देकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर खपा रहे थे,

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रितेश बंजारे अपने घर के पास साथी जयनारायण कुर्रे निवासी चिल्हाटी के साथ मिलकर कच्ची शराब बना बेच रहा है, जहाँ छापामारी कर दोनों के कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब और 50 लीटर से अधिक महुआ लहान को जब्त किया है।

जिसे दोनों आरोपी बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी के एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!
Letest
युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता...प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी च... VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़, बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र की बेरहमी से पिटाई...कोतवाली क्षेत्र का मामला डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार