बिलासपुर

कलेक्टर जनदर्शन में एडीएम ने की सुनवाई, 73 फरियादियों ने लगाए आवेदन…एक दर्जन से ज्यादा गरीब लोगों को मिला नया राशनकार्ड

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में एडीएम आर.ए.कुरूवंशी ने आज यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी।

जनदर्शन में आज एडीएम ने 73 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने जरूरतमंद एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मौके पर ही राशनकार्ड बनवाकर दिये, जिससे सभी ने खुश होकर त्वरित सुनवाई के लिए कलेक्टर को धन्यवाद दिया। एडीएम ने आज शहर सहित दूर-दराज से आये ग्रामीणों और किसानों से एक-एक कर मुलाकात कर बड़ी इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनी। ग्राम लोखण्डी निवासी 60 वर्षीय वृद्धा ने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया। एडीएम ने इस मामले को समाज कल्याण विभाग को सौंपा। ग्राम पंचायत कपसियाखुर्द के सरंपच ने रोजगार सहायक को हटाने के लिए आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत कपसियाखुर्द के गोठान में पोल एवं तार फेसिंग का कार्य चल रहा है। लेकिन रोजगार सहायक द्वारा इस पर ध्यान नहीं देते हुए दुर्व्यवहार किया जा रहा है। एडीएम ने सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम उच्चभट्टी निवासी दिव्यांग सतीश कुमार सूर्यवंशी ने एडीएम के समक्ष रोजगार हेतु आवेदन दिया।विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम दगोरी निवासी सरस्वती बाई कौशिक ने फसल क्षतिपूर्ति राशि दिलाने एवं उचित कार्यवाही करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। एडीएम ने बिल्हा एसडीएम को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

तहसील मस्तूरी की ग्राम धनगंवा निवासी शैल कुमारी पाटले ने शौचालय निर्माण की लंबित राशि के लिए आवेदन दिया। एडीएम ने मामले को सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को सौंपा। ग्राम तेलसरा निवासी सखाराम ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत के निकासी नाली पर लखन लाल कुर्रे द्वारा जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। स्थगन आदेश के बावजूद भी उनके द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा है।

ग्राम गुड़ी निवासी गौरीशंकर सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत धौरामुड़ा की सरपंच उषा मरकाम ने धौरामुड़ा के शासकीय भूमि पर खैल मैदान निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। एडीएम ने मामले को सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा को सौंपा।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...