राजनांदगांव

दिल दहला देने वाली घटना…अटल आवास से बेदखल करने पर महिला ने खुद को किया आग के हवाले

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – जिले के लखोली में गुरुवार को एक महिला ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाहकी कोशिश की। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक महिला गंभीर रूप से जल गई।

उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।अटल आवास में बने मकान से हटाए जाने के दौरान महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

महिला का बयान लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल उसकी हालत ऐसी नहीं है कि उससे कुछ भी बात की जा सके।राजनांदगांव एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि लखोली में नगर निगम द्वारा अटल आवास का निर्माण किया गया है, लेकिन यहां कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और बिना आवंटन हुए ही रहने लगे हैं। इसी के तहत नगर निगम की टीम गुरुवार को कब्जा हटाने लखोली पहुंची हुई थी।यहां महिला यास्मीन बेगम (49) भी अपने 22 साल के बेटे के साथ रहती है। उस पर भी बिना आवास के आवंटन के ही वहां बने अटल आवास में रहने का आरोप है। नगर निगम की टीम ने उसका मकान सील कर दिया।

ये देखकर महिला ने घर के बाहर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।महिला के आत्मदाह करने की कोशिश के बाद निगम की टीम मौके से भाग निकली। एक दिन पहले ही महिला ने निगम के अधिकारियों को मौखिक रूप से बताया था कि निगम के कर्मचारी ने ही पीएम आवास में रहने के लिए 30 हजार रुपए लिए हैं। जिसे अधिकारियों ने अनसुना कर दिया था। महिला की आत्मदाह करने की कोशिश के बाद पीएम आवास लखोली में माहौल गरमाया हुआ है।

जब नगर निगम की टीम उसके द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटा रही थी, तो इसी बीच उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, और पलक झपकते ही आग भी लगा ली। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि किसी को भी कुछ सोचने-समझने का मौका नहीं मिला। आसपास के लोगों ने पहले कपड़े और फिर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...