छत्तीसगढ़बिलासपुर

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाएगा 28 मई को

जन-सामान्य में मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियों को दूर किये जाने एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में जागरूकता लाने का प्रयास किया जायेगा

सत्याग्रह डेस्क

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस 28 मई को मनाया जायेगा। जिसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय समुदायों, स्व-सहायता समूह सहित महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य आजीविका मिशन, गैर शासकीय संस्थाओं, मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी निजी संस्थाओं की सहभागिता से 27 से 29 मई के मध्य विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी।

जिला मुख्यालय स्तर पर 28 मई को संबंधित विभागों और स्टेक होल्डरों के मध्य मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रबंधन पर गोलमेज बैठक आयोजित किया जायेगा। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर वीएचएनडी सत्र 27 से 31 मई तक आयोजित किया जायेगा। इस सत्र में मासिक धर्म स्वच्छता एवं प्रबंधन पर चर्चा की जायेगी।
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर अनुभवों की साझेदारी अन्य गतिविधियां नुक्कड़ नाटक, क्विज सेल्फी पाईंट, वाद-विवाद, चित्रकला कविता प्रतियोगिता, स्व-सहायता समूहों, स्वच्छता दूतों के माध्यम से, स्कूलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों में सेनेटरी पैड के उपयोग एवं अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान पर चर्चा एवं व्यवस्था हेतु प्रयास किये जायेंगे। इसी तरह अन्य गतिविधियो के माध्यम से जन-सामान्य में मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियों को दूर किये जाने एवं स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में जागरूकता लाने का प्रयास किया जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी