बिलासपुर

ठंड का असर:- बिलासपुर जिले में भी 5 से 7 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी, जिला कलेक्टर ने दिए आदेश..परीक्षाओं की बढ़ी तारीख

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में बढ़ते हुए ठंड एवं शीतलहर के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर बिलासपुर के निर्देशानुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय – नर्सरी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा नर्सरी से आठवीं तक ) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं हेतु दिनांक 5 जनवरी 2023 से 7 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया जाता है।

अवकाश केवल छात्र- छात्राओं के लिए है, शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहकर दायित्व निर्वहन करेंगे, वही हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की कक्षाएं पूर्ववत संचालित रहेंगी, इस दौरान अर्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं होंगे, परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जाएगी। कलेक्टर सौरभकुमार ने शीतलहर व कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों के लिए 5 से 7 जनवरी तक तीन दिनों के लिए अवकाश घोषित किया है। सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा, परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, संजीवनी विक्रय केंद्र में 1.31 लाख के गबन का मामला... पूर्व संचालिका पर एफआईआर, पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह...पत्नी का गला घोंटकर फरार हुआ पति गिरफ्तार,