बिलासपुर

चोरी की मामलों में सरकंडा पुलिस को मिली सफलता…3 चोर गिरफ्तार, चोरी के सामान सहित मोबाईल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस को चोरी के दो मामलों में सफ़लता मिली है। पहले मामले में जहां सुने घर में चोरों को पुलिस ने पकड़ा है। तो वही दूसरे मामले में चोरी के मोबाइल को बेचने के फिराक में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया की सूर्या चौक चिंगराजपारा निवासी प्रार्थी विरेन्द्र साहू अपने पुत्री के जन्मदिन कार्यकम वसंत वाटिका में 21 सितंबर 2022 को रखा था। जहा मेहमानों के कमरे से अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवर सहित मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की लिंक रोड शर्मा लॉज गली निराला नगर निवासी वीर सिंह गोड की गतिविधियां संदेह जनक है।

जिसपर पुलिस ने उसे संदेह के अधार पर गिरफ्तार किया। जहां पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह कोरमी निवासी राजेश धुरी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसपर उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहा पुलिस ने चोरी के सामन को बरामद कर लिया है। वही चोरी की मोबाइल खरीदने वाले सुखनंदन धुरी की पता तलाश की जा रही है। इधर दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति चिल्हाटी मस्जिद के पास चोरी की 05 नग मोबाईल रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर चिल्हाटी निवासी नवीन धुरी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 04 नग कीपेड मोबाईल व 01 नग एंड्रायड मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत