बिलासपुर

जिले में शीतलहर जैसे हालात..फिर भी सुबह स्कूल जाने की मजबूरी, छुट्टियों की मियाद खत्म…और ठंड अपनी उफान पर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अंचल में पड़ रहे कड़ाके की ठंड के बीच स्कूली बच्चों को तीन दिनों की मिली शीतकालीन की छुट्टी की रियायत के बाद अब सोमवार से नर्सरी से बारहवीं तक स्कूलों को निमित संचालित किया जाएगा। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने छुट्टी के अवधि बढ़ाने के अटकलो पर फिलहाल अंकुश लगा दिया है।

एक ओर पुरा जिला शीत लहर की चपेट में है तो वही दूसरी ओर कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी मासूमों का विद्यालय पहुंचना मजबूरी बन गई है। उसपर प्राइमरी और मिडिल स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के नए टाइम टेबल के अनुसार 9 जनवरी से परीक्षा संचालित होनी है। ऐसे में बच्चे चाह कर भी ऐच्छिक छुट्टी नहीं ले सकेंगे। क्योंकि परीक्षा में उपस्थिति भी जरूरी है गौरतलब है की क्षेत्र में चल रहे शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई है।

जनवरी माह शुरू होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। न्यायधानी में 10 डिग्री तक पारा लुढ़क चुका है। इसके चलते सुबह लोग गर्म कपड़े के साथ रात में रजाई का सहारा लेने लगे हैं। लोगों को अब धूप सुहानी लग रही है। सोमवार से ठंड के चलते और धूप का इंतजार करते शासकीय कर्मचारियों खासकर शिक्षकीय वर्ग और स्कूली बच्चों को सुबह स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसको लेकर अब छुट्टी की रियायत को बढ़ाने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...