बिलासपुर

बिलासपुर:- भारतमाला प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार में फंसे पटवारी ने की आत्महत्या…फंदे पर झूलती मिली लाश,

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन अधिग्रहण के मामले में भ्रष्टाचार के आरोपो से घिरे पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा ने जोंकी के एक फार्म हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 2 दिनों पहले ही उनके खिलाफ तोरवा थाने ने एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा पर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जमीन अधिग्रहण में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा था,

जिसकी वजह से उन्हें सस्पेंड भी किया गया था, वही इसके बाद 2 दिनों पूर्व की तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी सुरेश कुमार मिश्रा पर एफआईआर भी दर्ज कराया गया था, जिसके बाद ही आज उनकी लाश सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंकी के एक फार्म हाउस जिसे उनकी बहन का बताया जा रहा है वहाँ फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है, घटना की सूचना पर मौके में पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है वही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...